लगातार 19 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ दम, लेकिन रत्ती भर नहीं घटा स्टार्डम
सुनील शेट्टी के करियर की गाड़ी चल निकली. इसके बाद 1994 में ही सुनील शेट्टी की फिल्म 'गोपी कृष्ण' आई और उन्हें सुपरस्टार बना गई. दमदार बॉडी होने के कारण सुनील शेट्टी को लोगों ने एक्शन हीरो के तौर पर तरजीह दी और उन्हें आम आदमी का हीरो बना दिया.
इसके 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' सुनील शेट्टी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. 90 के दशक में शुरू हुआ सुनील शेट्टी का करियर 2000 के दशक में अपने पीक पर रहा. एक्शन के साथ कॉमेडी फिल्मों में भी सुनील शेट्टी ने गहरी छाप छोड़ी. 2000 में रिलीज हुई 'हेरा फेरी' में सुनील शेट्टी का किरदार कॉमेडी की दुनिया का कोहिनूर बन गया. (फोटो साभार-Instagram@athiyashetty, suniel.shetty, ahan.shetty)
2000 के दशक में 'खेल', 'रख्त', 'धड़कन', 'आवारा दीवाना पागल', 'एलओसी कारगिल', 'रिफ्यूजी' जैसी दमदार फिल्में दीं. लेकिन साल आया 2007 का और सुनील शेट्टी के किस्मत के सितारे फिर गए. 2007 में फिल्म रिलीज हुई 'शूटआउट एट वडाला'. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही. इसके बाद से सुनील शेट्टी की फिल्में फ्लॉप होने लगीं. 2009 में सुनील शेट्टी की फिल्म 'दे दना दन' रिलीज हुई. इस फिल्म ने भी एवरेज कमाई की और लोगों को काफी पसंद आई. बस यही वो फिल्म थी जिसने सुनील शेट्टी को बॉक्स ऑफिस पर सकारात्मक रिजल्ट दिया. इस फिल्म के बाद से सुनील शेट्टी की किस्मत उनका साथ छोड़ गई. इसके बाद रिलीज हुईं फिल्में 'तुम मिलो तो सही', 'थैंक्यू', 'देसी कट्टे' समेत लगातार 12 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गईं. (फोटो साभार-Instagram@athiyashetty, suniel.shetty, ahan.shetty)
एक के बाद एक फ्लॉप देने के बाद सुनील शेट्टी का करियर ढलान पर जाने लगा. साल 2017 में सुनील शेट्टी आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'अ जेंटलमैन-सुंदर सुशील रिस्की' में नजर आए थे. इसके बाद 6 साल से सुनील शेट्टी बड़े पर्दे से गायब हैं. हालांकि लगातार 12 फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी सुनील शेट्टी की स्टार्डम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है. (फोटो साभार-Instagram@athiyashetty, suniel.shetty, ahan.shetty)
सुनील शेट्टी अब टीवी के शो होस्ट करते हैं और वेबसीरीज में भी अपना जलवा दिखाते नजर आते हैं. हालांकि अब 6 साल से सुनील शेट्टी फिल्मों में काम के लिए तरस रहे हैं. बीते साल 2022 में रिलीज हुई वेबसीरीज 'धारावी बैंक' में सुनील शेट्टी नजर आए थे. इसके साथ ही रियालिटी शो भी सुनील शेट्टी होस्ट करते हैं. 62 साल की उम्र में सुनील शेट्टी दमदार बॉडी के मालिक हैं. (फोटो साभार-Instagram@athiyashetty, suniel.shetty, ahan.shetty)
आज भी सुनील शेट्टी की बॉडी देखकर यंगस्टर्स शर्मा जाते हैं. फिल्मी दुनिया और अट्रेक्टिव पर्सनालिटी के मामले में सुनील शेट्टी आज भी लाखों युवाओं के रोल मॉडल हैं. सुनील शेट्टी के फैन्स को अब उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है. अब देखना होगा कि सुनील शेट्टी बड़े पर्दे पर कब नजर आने वाले हैं.