Thursday, 14 September 2023

Ajay Jadeja Indian Batsman ki khani...superstar batsman

 एशिया कप अब शुरू होने वाला है तो हम याद करेंगें कुछ बेस्ट बैट्समैन को। 

अजय जडेजा एक दौर में भारत ही नहीं दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में शुमार थे।अजय जड़ेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीब 6 हजार रन बनाए।जडेजा ने अपने करियर में कई कमाल की पारियां खेलीं लेकिन 1996 के वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ  उनके आक्रामक अंदाज को आज भी याद किया जाता है।अजय जडेजा ने तब वकार यूनिस के एक ही ओवर में अनिल कुंबले के साथ मिलकर 22 रन बना डाले थे।25 गेंदों पर 45 रन की यादगार पारी खेली।


अजय जडेजा का जन्म 1 फरवरी 1971 में गुजरात के जामनगर में हुआ। उनका जन्म एक ऐसे क्रिकेट वंशावली परिवार में हुआ जहा पर उनके रिश्तेदार के एस रणजीत सिंहजी जिनके नाम पर रणजी ट्राफी और के एस दुलीप सिंहजी जिनके नाम पर दुलीप ट्राफी का नाम पड़ा।


जडेजा ने भारतीय क्रिकेट के 1992 से 2000 तक नियमित खिलाडी थे। उन्होंने 15 टेस्ट मचेस और 196 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले है।उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में एक ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लेकर शारजाह मैदान पर भारत को यादगार जीत दिलाई थी। 13 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने भारत के लिए कप्तानी की।


हमारी भारतीय क्रिकेट टीम का मैच जब किसी भी प्रतिद्वंद्वी टीमों से होता उस समय जब सचिन ,सौरभ, राहुल द्रविड़ जब ऑउट हो जाते थे तब हमारी उम्मीद बन जाते थे रॉबिन सिंह औऱ अजय जड़ेजा।हम कहते थे " अभी अजय जड़ेजा औऱ रोबिन सिंह क्रिज पर है "। सच कहूँ तो 90 में भारतीय फील्डिंग की जान थे अजय जड़ेजा औऱ रोबिन सिंह। 


अजय जडेजा का नाम मैच फिक्सिंग में उस वक्त आया था जब वह क्रिकेट के बेहतरीन फॉर्म में थे। इस विवाद के बाद उन पर 5 साल का बैन भी लगाया गया था।बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने यह बैन हटा दिया था और साल 2003 में जडेजा ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी।कमबैक के बाद वह ज्यादा सफल नहीं रहे और उन्होंने क्रिकेट कॉमेंटेटर बनना चुन लिया।


#cricket #ajayjadeja 

No comments:

Post a Comment